जम्मू-कश्मीर: राजौरी में LoC पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, सेना का 1 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग और मोर्टार से गोलाबारी में सेना का एक जवान सोमवार को शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग में अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैनिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

भारतीय सेना (Photo Credit-ANI)

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल पर अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग और मोर्टार से गोलाबारी में सेना का एक जवान सोमवार को शहीद हो गया. पिछले तीन दिनों में पाकिस्तानी की ओर से जम्मू क्षेत्र में लाइन ऑफ कंट्रोल पर दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग में अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैनिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इससे पहले, एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि पाकिस्तानी सैनिकों ने तड़के सेक्टर को निशाना बनाया था जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई और रूक-रूक कर कई घंटे तक चलती रही जिस वजह से सरहद के आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई. उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियाती उपाय करने की सलाह दी गई है. यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सत्यपाल मलिक ने आतंकवादियों को दी चेतावनी, कहा- बेगुनाहों की हत्या की बजाय कश्मीर लूटने वालों के खिलाफ हो जाओ खड़े

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राज्य के विभिन्न इलाकों के दौरे पर थे. उस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर को निशाना बनाया था. इस गोलीबारी में बलनोई गांव में एक आम नागरिक को गोली लग गई थी.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स