Pakistan: पाकिस्तान के कराची में हथगोला विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में बुधवार को एक हथगोला विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

इस्लामाबाद, 3 अगस्त : पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में बुधवार को एक हथगोला विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, विस्फोट गार्डन पुलिस मुख्यालय में एक निरीक्षण के दौरान हुआ.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें :अफगानिस्तान में सिखों पर लगातार बढ़ रहे हमले, आज 30 और अफगान सिख भारत पहुंचे

दो मृतक और एक घायल कांस्टेबल थे, जबकि अन्य घायल पुलिस के एक उप-निरीक्षक थे.

Share Now