VIDEO: खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर किसान की दर्दनाक मौत, फतेहपुर के मुसाफा की घटना

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के मुसाफा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिसमें एक किसान की खेती की जुताई करते वक्त रोटावेटर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई.

Credit-(Twitter-X)

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के मुसाफा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिसमें एक किसान की खेती की जुताई करते वक्त रोटावेटर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद किसान के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक किसान का नाम बाबुराम सोनकर बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक़ खेत जोतते समय वो ट्रैक्टर चला रहा था और उसकी चादर रोटावेटर में फंस गई और उसकी गर्दन कट गई. इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ बाबुराम किराए पर लेकर खेती करता था. गुरुवार देर रात को वो खेत को जोतने के लिए गया हुआ था. ये भी पढ़े:VIDEO: फतेहपुर जिले के धर्मदासपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर खुनी संघर्ष, जमकर बरसाएं लाठी और डंडे, वीडियो आया सामने

रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत 

ठंड होने की वजह से वो एक चादर लपेटकर खेत में गया हुआ था. इसी दौरान ट्रैक्टर चलाते समय रोटावेटर में उसकी चादर फंस गई और वो नीचे गिर गया और वो रोटा वेटर में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में मातम छा गया है.

 

Share Now

\