News

VIDEO: फतेहपुर जिले के धर्मदासपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर खुनी संघर्ष, जमकर बरसाएं लाठी और डंडे, वीडियो आया सामने

फतेहपुर जिले के धर्मदासपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. लाठी और डंडो से मारपीट की गई. इस मारपीट में 10 लोग घायल हुए है तो वही एक की हालत गंभीर है.

VIDEO: फतेहपुर जिले के धर्मदासपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर खुनी संघर्ष, जमकर बरसाएं लाठी और डंडे, वीडियो आया सामने
Credit-(Twitter-X)

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले के धर्मदासपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. लाठी और डंडो से मारपीट की गई. इस मारपीट में 10 लोग घायल हुए है तो वही एक की हालत गंभीर है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी भयावह है.

जानकारी के मुताबिक़ प्रमोद कुमार नाम का व्यक्ति और कुछ लोग गांव के रहनेवाले एक शख्स के घर जमीन को लेकर बातचीत करने के लिए गए हुए थे. इस दौरान गाली गलौज और मारपीट हुई. इस दौरान इन लोगों ने गांव के पीड़ित से जमकर मारपीट की, जब पीड़ित परिवार के लोग बीच बचाओ के लिए पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया. इस मारपीट में पीड़ित और उसके परिजनों को सिर पर गंभीर चोटें आई है. ये भी पढ़े:Video: फतेहपुर जिले में चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा, तीनों को बनाया मुर्गा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पीड़ित परिवार के साथ जमकर मारपीट 

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार की ओर से आरोपियों के खिलाफ खागा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है. जिसमें 20 से ज्यादा लोगों के नाम है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).