देश

Protest Against Digital Attendance System: लखनऊ में डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम का विरोध, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रोटेस्ट- VIDEO

लखनऊ के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने कल, 8 जुलाई को डिजिटल उपस्थिति प्रणाली के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. शिक्षकों आरोप है कि डिजिटल उपस्थिति प्रणाली में गड़बड़ियों के चलते उनके वेतन में कटौती हो गई है.

Protest Against Digital Attendance System:  लखनऊ में डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम का विरोध, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रोटेस्ट- VIDEO
Photo- ANI

Protest Against Digital Attendance System: लखनऊ के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने कल, 8 जुलाई को डिजिटल उपस्थिति प्रणाली के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. शिक्षकों आरोप है कि डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम में गड़बड़ियों के चलते उनके वेतन में कटौती हो गई है. न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला टीचर लखनऊ के जोन-1 के छपरुआ खेड़ा में काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ा रही है. वहीं, इस मामले में लखनऊ महानगर प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि शिक्षक परेशान हैं क्योंकि ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है. इस वजह से शिक्षक दिए गए समय सीमा के भीतर उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं. इससे वेतन में कटौती होती है. फिलहाल शिक्षक इसी प्रणाली का उपयोग करके अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं.

लखनऊ में डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम में गड़बड़ी के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रोटेस्ट

'डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम में गड़बड़ियों के चलते वेतन में हो रही कटौती'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).