डेंगू और मलेरिया से इस साल दिल्ली में अब तक एक-एक व्यक्ति की मौत
राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू (Dengue) और मलेरिया (Malaria) से अब तक एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. दक्षिण दिल्ली (South delhi) नगर निगम ने सोमवार को इस संबंध में रिपोर्ट जारी की.
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर : राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू (Dengue) और मलेरिया (Malaria) से अब तक एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. दक्षिण दिल्ली (South delhi) नगर निगम ने सोमवार को इस संबंध में रिपोर्ट जारी की. निगम ने कहा कि मलेरिया की वजह से पिछले छह वर्षों में पहली मौत है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहीं इस साल डेंगू की वजह से 12 साल के लड़के की मौत हुई. सूत्रों ने बताया कि मौत कुछ महीने पहले हुई लेकिन मौत की वजह का पता बाद में चला है. हालांकि अब भी मलेरिया के मरीज की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश, हवा चलने से सर्द हुई मौसम; न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 दिसंबर तक दिल्ली में डेंगू के 1,062 मामले सामने आए. वहीं इनमें से 112 मामले दिसंबर में आए हैं. वहीं इस साल 19 दिसंबर तक मलेरिया के 225 मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो गई. 2015 से 2019 के बीच मलेरिया से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. वहीं इस अवधि में 111 चिकुनगुनिया के मामले आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 01:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

