Assam: दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले में दुर्घटना में BSF के एक जवान की मौत, 3 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

भारत-बांग्लादेश सीमा (India-Bangladesh Border) के साथ दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले में आज एक दुर्घटना हुई. बीएसएफ  (BSF) के अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य के लापता होने की सूचना मिली. 3 जवानों को बचा लिया गया है. सर्च ऑपरेशन चल रहा है.