पीएम मोदी ने समाज में सीए और डॉक्टरों की भूमिका की सराहना की, उनको लेकर कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में ईमानदारी की संस्कृति को मजबूत करने में चार्टर्ड अकाउंटेंटों (सीए) की भूमिका की सोमवार को सराहना की

पीएम मोदी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने समाज में ईमानदारी की संस्कृति को मजबूत करने में चार्टर्ड अकाउंटेंटों (सीए) की भूमिका की सोमवार को सराहना की. साथ ही उन्होंने समाज को सेहतमंद बनाने के लिए चिकित्सकों के दिन-रात के प्रयासों के लिए उनको भी शुभकामना दी. प्रधानमंत्री मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सीए जगत के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और ट्वीट किया, ‘‘चार्टर्ड अकाउंटेंट का मेहनती समुदाय हमारे समाज में ईमानदारी की संस्कृति और बेहतर कॉर्पोरेट संचालन को मजबूत कर रहा है’’

उन्होंने ट्वीट किया कि सीए आर्थिक समृद्धि को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. वहीं चिकित्सक दिवस पर मोदी ने सभी मेहनती चिकित्सकों को समाज को सेहतमंद एवं दुरुस्त बनाने के उनके दिन-रात के प्रयासों के लिए भी शुभकामना दी. यह भी पढ़े: Surgical Strike 2: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पीएम मोदी को दी बधाई, की इंडियन एयरफोर्स की सराहना

प्रधानमंत्री ने कहा कि “लोक कल्याण में उनके महती योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं डॉ बी सी रॉय को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो खुद भी एक प्रख्यात डॉक्टर थे”रॉय की जयंती को ‘डॉक्टर्स डे’ के तौर पर मनाया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\