Omicron: लोकसभा सदस्यों ने कहा, 'ओमिक्रॉन के जाल' से निपटने को तैयार रहे सरकार

लोकसभा सदस्यों ने मंगलवार को सरकार से कोरोना वायरस के नए रूप ओमिक्रॉन के जाल से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

नई दिल्ली, 15 दिसंबर : लोकसभा सदस्यों ने मंगलवार को सरकार से कोरोना वायरस के नए रूप ओमिक्रॉन के जाल से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया. निचले सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार को ओमिक्रॉन के बारे में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि मामलों की संख्या बढ़ रही है. अब तक, ओमिक्रॉन के 41 मामले सामने आए हैं और सरकार को उन बच्चों, किशोरों और अन्य वयस्कों के टीकाकरण के लिए एक योजना के साथ आने की जरूरत है, जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगाया गया है.

उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों ने बच्चों के लिए टीकाकरण पहले ही शुरू कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने सरकार से 12-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन शुरू करने के साथ-साथ सभी पात्र लोगों के लिए तुरंत बूस्टर खुराक शुरू करने को कहा. उन्होंने कहा, "विशेषज्ञ समिति में कुछ मतभेदों के चलते बूस्टर डोज नहीं दिया जा रहा है." रॉय ने कहा, "हम सभी डरे हुए हैं, तीसरी लहर आएगी और हम अनजाने में उसकी चपेट में आ जाएंगे." तृणमूल के एक अन्य सदस्य कल्याण बनर्जी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से संक्रमित एक मरीज की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि लंदन में मामले बढ़ रहे हैं. ब्रिटिश सरकार ने पहले ही आपातकाल घोषित कर दिया है. यह भी पढ़ें : Omicron: महाराष्ट्र में बढ़ी ओमिक्रॉन की रफ्तार, एक दिन में 8 नए केस, देशभर में अब तक 57 मामले

इस बीच आरएलपी सदस्य हनुमान बेनीवाल ने बच्चों में रीढ़ की हड्डी में होने वाले एट्रोफी का मुद्दा उठाया और कहा कि इस दुर्लभ बीमारी की दवा काफी ऊंचे दाम पर आयात की जाती है. उन्होंने सरकार से ऊंची कीमत की दवा को सस्ता किए जाने के तरीके खोजने का आग्रह किया. राकांपा की सुप्रिया सुले ने विकलांग व्यक्तियों की मदद के लिए सहायक उपकरणों की खरीद या फिटिंग के लिए एक महंगी मशीन की आवश्यकता वाले कोचलीयर इम्प्लांट का मुद्दा उठाया और सरकार से अनुरोध किया कि वह इस योजना में एक कोचलीयर इम्प्लांट को शामिल करे और 18 या 21 वर्ष की आयु तक के कोचलीयर इम्प्लांट की जरूरत वाले बच्चों की मदद करे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड