ओडिशा: नाजायज संबध रखने के आरोप में शादीशुदा महिला का सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया
ओडिशा के बालासोर जिले में एक नज़दीकी रिश्तेदार से विवाहेत्तर संबंध रखने के आरोप में 25 साल की महिला का मुंडन कर उसे गांव भर में घुमाया गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के पिता ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद दो महिलाओं समेत छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है.
बालासोर: ओडिशा (Odisha) के बालासोर (Balasore) जिले में एक नज़दीकी रिश्तेदार से विवाहेत्तर संबंध (Extramarital Affair) रखने के आरोप में 25 साल की महिला का मुंडन कर उसे गांव भर में घुमाया गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के पिता ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद दो महिलाओं समेत छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है.
पुलिस के एक अफसर ने बताया कि यह घटना बुधवार रात नीलागिरी थाने के सांकलियापाडा गांव में हुई थी.
उन्होंने बताया कि महिला को नज़दीकी जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया था. वह बाद में घर लौटी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

