News

Narsinghpur Horror: एमपी के नरसिंहपुर में दिनदहाड़े हॉस्पिटल में सिरफिरे ने सभी के सामने नर्सिंग छात्रा का काटा गला, Video देखकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला हॉस्पिटल में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर के सिरफिरे युवक ने नर्सिंग की एक छात्रा का चाकू से गला काट दिया. इस आरोपी ने इस हत्या को हॉस्पिटल में मौजूद सभी के सामने अंजाम दिया.

Narsinghpur Horror: एमपी के नरसिंहपुर में दिनदहाड़े हॉस्पिटल में सिरफिरे ने सभी के सामने नर्सिंग छात्रा का काटा गला, Video देखकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े
Credit-(X,@aajtak)

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला हॉस्पिटल में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर के सिरफिरे युवक ने नर्सिंग की एक छात्रा का चाकू से गला काट दिया. इस आरोपी ने इस हत्या को हॉस्पिटल में मौजूद सभी के सामने अंजाम दिया. दिनदहाड़े हुई घटना के दौरान हॉस्पिटल में कई लोग मौजूद थे.लेकिन किसी ने भी इस आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की. इस आरोपी का नाम अभिषेक कोष्ठी बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया है.

जिसमें आरोपी युवती का गला रेत रहा है और चारों तरफ खून ही खून है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @aajtak नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Delhi Shocker: दिनदहाड़े सड़क पर नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपियों ने कई बार वार कर उतारा मौत के घाट, दिल्ली का भयावह वीडियो आया सामने (Watch Video)

हॉस्पिटल में घुसकर नर्सिंग छात्रा का गला चाकू से रेता

हॉस्पिटल में खुलेआम हत्या

जानकारी के अनुसार, संध्या चौधरी नाम की छात्रा नरसिंहपुर जिला हॉस्पिटल में वोकेशनल ट्रेनिंग ले रही थी. इसी दौरान आरोपी अभिषेक कोष्टि वहां पहुंचा और आपातकालीन विभाग के पास अचानक उस पर हमला कर दिया. चाकू से गला रेतकर उसने उसकी मौके पर ही जान ले ली.

खुदकुशी की कोशिश कर हुआ नाकाम

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने कुछ समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके बीच अनबन चल रही थी. संभवतः इसी विवाद ने यह हिंसक मोड़ लिया.

पुलिस का बयान

नरसिंहपुर की एसपी मृगाखी डेका ने बताया, 'लड़की और आरोपी युवक प्रेम संबंध में थे. युवक ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).