News

Indian Railway: अब पटरियों पर या फिर ट्रेन के अंदर रील बनाई तो आपकी खैर नहीं, होगा केस दर्ज, रेलवे ने जारी किए निर्देश

रेलवे के सामने पटरियों पर कई लोग स्टंट करते हुए नजर आते है. जिसके कारण वे अपने साथ ही रेल यात्रियों की जान को भी खतरे में डालते है. अब रेलवे ऐसे निर्देश जारी किए है, जिसके कारण रील बनानेवाले लोगों पर लगाम लग सकेगी.

Indian Railway: अब पटरियों पर या फिर ट्रेन के अंदर रील बनाई तो आपकी खैर नहीं, होगा केस दर्ज, रेलवे ने जारी किए निर्देश
Rail (img: Wikimedia Commons)

Indian Railway: रेलवे के सामने पटरियों पर कई लोग स्टंट करते हुए नजर आते है. जिसके कारण वे अपने साथ ही रेल यात्रियों की जान को भी खतरे में डालते है. अब रेलवे ने ऐसे निर्देश जारी किए है, जिसके कारण रील बनानेवाले लोगों पर लगाम लग सकेगी.

अब कोई भी शख्स ट्रेन की पटरियों या फिर ट्रेन में रील बनाएगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश रेलवे बोर्ड ने जारी किए है. संबंधित शख्स के खिलाफ रेलवे सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने का केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए है. ये भी पढ़े:शरीर पर साबुन लगाकर चलती ट्रेन के आगे खड़े हो गए लड़के, फिर जो हुआ… Viral Video देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

देखने में आया की रील बनाने के लिए कई लोग अपने जान जोखिम में डालते हुए कभी ट्रेन की पटरियों पर तो कभी ट्रेन के दरवाजे पर लटककर स्टंट करते हुए नजर आते है. जिसके कारण कई बार ये घायल हो जाते है तो वही कई लोग अपनी जान भी गंवा देते है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के और प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी किए है. रेलवे बोर्ड ने इस मामले को लेकर सभी जोन को निर्देश दिए गए है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).