शरीर पर साबुन लगाकर चलती ट्रेन के आगे खड़े हो गए लड़के, फिर जो हुआ... Viral Video देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के अपने बदन पर साबुन लगाकर ट्रेन के आगे खड़े हो जाते हैं, फिर जो होता है, उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
Stunt Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए कई लोग खतरों के खिलाड़ी बनकर न सिर्फ खतरनाक स्टंट (Stunt) करते हैं, बल्कि अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते हैं. कभी कोई मोटरसाइकिल से स्टंट करता है तो कोई बिल्डिंग से छलांग लगाकर करामात दिखता है, जबकि कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के आगे स्टंट करते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लड़के अपने बदन पर साबुन लगाकर ट्रेन के आगे खड़े हो जाते हैं, फिर जो होता है, उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lumafact नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें दो लड़के खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इन दोनों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए, जबकि दूसरे ने लिखा है- ऐसा ही वीडियो मेरा दोस्त बनाया करता था, आज उसके फोटो पर माला चढ़ी हुई है'. यह भी पढ़ें: Bike Stunt Video: लड़के ने किया खतरनाक स्टंट! बाइक पर बंदर की तरह उछलने का वीडियो हुआ वायरल
ट्रेन के आगे लड़कों ने किया खतरनाक स्टंट
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के बॉडी पर साबुन लगाकर रेलवे ट्रैक पर खड़े हो जाते हैं, जहां सामने से एक तेज रफ्तार ट्रेन आ रही होती है. ट्रेन जैसे ही दोनों के करीब आती है, दोनों नहर में छलांग लगा देते हैं. इन लड़कों के स्टंट को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं, लेकिन दोनों के इस कारनामे की तारीफ करने के बजाय लोग ट्रोल कर रहे हैं. इसके साथ ही लोग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

