India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी; 2 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग ने 'ग्रामीण डाक सेवक ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-II (जुलाई 2026)' की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत देश भर के विभिन्न पोस्टल सर्किलों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 25,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा. वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी.
India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डाक विभाग (Department of Posts) ने बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की है. विभाग द्वारा विज्ञापन संख्या 17-12/2026-GDS के तहत ग्रामीण डाक सेवक के 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है.
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न राज्यों और पोस्टल सर्किलों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के माध्यम से होगा. यह भी पढ़ें: India Post GDS Recruitment 2025: डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का मौका! इंडिया पोस्ट ने निकाली 21,413 पदों पर भर्ती, @indiapostgdsonline.gov.in पर करें आवेदन
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
डाक विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:
| कार्यक्रम / चरण | निर्धारित तिथि |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 27 अगस्त 2026 |
| वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) | 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 2 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे से) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और साइकिल चलाने का कौशल होना आवश्यक है.
- आयु सीमा: 21 सितंबर 2026 के आधार पर आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/दिव्यांग आदि) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क और वेतनमान (TRCA)
- आवेदन शुल्क: सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित है. वहीं महिला अभ्यर्थियों, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
- वेतनमान (TRCA):
- ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) व डाक सेवक: ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह
- कार्य की शर्तें: इन पदों के लिए प्रतिदिन न्यूनतम 4 घंटे और अधिकतम 5 घंटे का कार्य समय निर्धारित है. चयनित बीपीएम को शाखा डाकघर के लिए स्वयं के स्तर पर स्थान की व्यवस्था करनी होगी और संबंधित पोस्टल क्षेत्र में ही निवास करना होगा.
चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों (4 दशमलव अंकों तक गणना) के आधार पर स्वतः तैयार सिस्टम-जनरेटेड मेरिट सूची से होगा. मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को बाद में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा.
इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट के आधिकारिक जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर पहले OTR पूरा करें, फिर शैक्षणिक विवरण दर्ज कर अपनी डिवीजन व पोस्ट प्रेफरेंस चुनें और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें.