Noida: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, 4 पुलिसकर्मी निलंबित
रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में आने वाली सेक्टर-57 की चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
नोएडा, 17 सितंबर : रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल होने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में आने वाली सेक्टर-57 की चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. पुलिसकर्मी का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसकी जांच कराई गई, जिसमें सभी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए. एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी से मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक को गांजा तस्करी में फंसाने थाने और चौकी में उसकी पिटाई करने के मामले में पुलिस कमिश्नरेट ने यह कार्रवाई की है.
वायरल वीडियो के मुताबिक, आरोपी सिपाही सोनू कुमार पुलिस की वर्दी में पैसा लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है. सोनू कोतवाली सेक्टर-58 में तैनात है. मामले की जांच की गई तो सेक्टर-57 के चौकी प्रभारी लोकेश शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार त्यागी, कॉन्स्टेबल अंकित बालियान और सोनू कुमार दोषी पाए गए. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 10वें दिन का सफर शुरू किया
बिशनपुरा निवासी नारंग तिवारी ने डीसीपी से शिकायत की थी कि 14 सितंबर को उसके पास पुलिसकर्मी जिप्सी में आए. इनमें से एक सिपाही का नाम अंकित बालियान है. पुलिसकर्मी उसे सेक्टर-58 क्षेत्र की कोतवाली चौकी ले गए. आरोप है कि वहां पर गांजा और चरस में फंसाने के नाम पर धमकी देते हुए उसकी पिटाई की गई. आरोप है कि कोतवाली सेक्टर- 57 के चौकी प्रभारी ने भी पीटा और कहा कि "बड़ा मामला है, 50,000 लेकर आना नहीं तो 5 साल तक जेल में रहने के लिए तैयार रहना." इसके बाद नारंग को कोतवाली थाने ले ले गए और वहां की पिटाई की. बाद में पुलिस को 20 हजार रुपये दिए. इस दौरान किसी ने पैसे लेते वीडियो बना लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

