देश

Noida Shocker: कांवड़ लेकर गया था युवक, पत्नी प्रेमी संग हो गई फरार; सदमे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यूपी के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सेक्टर 45 में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली, वजह थी उसकी पत्नी का उसे छोड़कर किसी और के साथ चले जाना.

Noida Shocker: कांवड़ लेकर गया था युवक, पत्नी प्रेमी संग हो गई फरार; सदमे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Noida Youth Suicide Case: यूपी के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सेक्टर 45 में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली, वजह थी उसकी पत्नी का उसे छोड़कर किसी और के साथ चले जाना. मृतक की पहचान अंकित नाम के युवक के रूप में हुई है, जिसकी शादी को सिर्फ चार महीने ही हुए थे. मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित हाल ही में कांवड़ यात्रा पर गया था. लेकिन इस बीच उसे यह खबर मिली कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर किसी और युवक के साथ चली गई है.

यह सुनते ही उसने यात्रा बीच में ही छोड़ दी और घर लौट आया. घर लौटने के बाद से ही वह मानसिक रूप से बहुत परेशान था और खुद में ही गुम रहने लगा.

ये भी पढें: आवारा कुत्तों का आतंक, नोएडा के 34 खतरनाक इलाकों की लिस्ट जारी, 5 महीने में 69000 से ज्यादा लोग हुए शिकार

शादी के 4 महीने बाद युवक ने लगाई फांसी (चेतावनी: विचलित करने वाले दृश्य, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)

वीडियो बनाकर लगा ली फांसी

परिवारवालों ने बताया कि अंकित इस घटना से इतना टूट गया था कि उसने किसी से ठीक से बात भी नहीं की. इसी बीच उसने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया, जिसमें वह रोते हुए कह रहा था, "अब बहुत हुआ, अब आखिरी बार बाय." यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है. इस वीडियो को देखकर कोई भी उसकी हिम्मत टूटने का दर्द महसूस कर सकता है.

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद अंकित ने फांसी लगाकर जान दे दी. जब घरवालों को उसकी हालत का पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में गम और गुस्से का माहौल है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

अंकित के परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अंकित की पत्नी, सास, ससुर और एक अज्ञात युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार बताया गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने 29 जुलाई को केस दर्ज कर लिया था. जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि एक आरोपी 'कृष' को 1 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

हालांकि पुलिस ने यह भी कहा है कि जांच में कुछ आरोप झूठे और बेबुनियाद भी मिले हैं. इसलिए पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2025 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).