नोएडा में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से मकान मालिक की झुलसकर मौत
नोएडा (Noida) के थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा गांव में सोमवार देर रात एक मकान में आग लगने की वजह से मकान मालिक की झुलस कर मौत हो गई
नोएडा: नोएडा (Noida) के थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा गांव में सोमवार देर रात एक मकान में आग लगने की वजह से मकान मालिक की झुलस कर मौत हो गई. थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर (Farmood Ali Pundir) ने बताया कि गेझा गांव में रहने वाले बॉबी त्यागी के घर में सोमवार देर रात को शॉर्ट सर्किट (Short circuit) की वजह से आग लग गई. इस घटना में बॉबी त्यागी की जलकर मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग पूरी तरह बुझने के बाद वहां तलाश की गई. उन्होंने बताया कि घर के अंदर बॉबी त्यागी का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
संबंधित खबरें
PNG Connection Guide 2026: महाराष्ट्र में पाइप वाली गैस के लिए कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और खर्चा
Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह
West Asia Crisis: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई अहम बात; भारत ने 'तनाव कम करने और शांति बहाली' का दिया संदेश
West Bengal Shocker: ब्यूटी पार्लर के अंदर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी कश्मीरी युवक ने भी किया सुसाइड; दक्षिण कोलकाता में सनसनी
\