Noida Fire Video: नोएडा में AC ब्लास्ट से IT कंपनी की बिल्डिंग में लगी आग, हादसे का वीडियो आया सामने

नोएडा के सेक्टर-63 में स्थित एक IT कंपनी की इमारत में भीषण गर्मी के बीच आग लग गई. ये आग एक खिड़की में लगे AC के ब्लास्ट से लग गई. बताया जा रहा है कि AC में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण यह ब्लास्ट हुआ. हालांकि, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग को बुझा दिया गया.

दिल दहला देने वाली यह घटना उस समय हुई जब शहर में गर्मी अपने चरम पर है. AC ब्लास्ट से इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. लेकिन, कंपनी के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से सभी को सुरक्षित बचा लिया गया. ऐसे हादसों से बचने के लिए जरूरी है कि सभी लोग AC और अन्य उपकरणों के रखरखाव का ध्यान रखें.