नोएडा: 900 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस हुए निलंबित, जानें वजह
हालिया महीने में ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती पार करने के चलते 900 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित रहेगा
नोएडा: हालिया महीने में ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती पार करने के चलते 900 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित रहेगा. अधिकारियों ने बताया कि उल्लंघन करने वाले वाहनों के मालिकों को आरोपी ड्राइवरों के लाइसेंस सौंपने के लिए सात दिसंबर से सात दिन की मोहलत दी गयी है और ऐसा नहीं करने पर गाड़ी जब्त की जाएगी. उल्लंघन करने वाले वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं और यातायात पुलिस ने कार्रवाई के लिए एक रिपोर्ट परिवहन विभाग से साझा किया है.
ये मामले अगस्त और सितंबर के महीने के हैं, जब लाल बत्ती पार कर गाड़ी आगे बढ़ी. परिवहन विभाग को शुक्रवार को 900 लोगों के नाम में से करीब 650 की एक सूची दी गयी. यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि वाहनों के विवरण के साथ अन्य लोगों का नाम विभाग को पहले ही भेजा जा चुका है.
Tags
संबंधित खबरें
Eid 2026: दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी; जानें भारत में 20-21 मार्च को कब मनाई जाएगी मीठी ईद
Bihar Horror: बिहार में चौंकाने वाला खुलासा, श्मशान की चिता से निकला कोयला होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल, स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
Mumbai Local News: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 315 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
\