COVID-19 Vaccine Updates: कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर बड़ी राहत, भारत सरकार ने कहा- UK और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए वेरियंट्स पर भी वैक्सीन कारगर

वैक्सीन (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के ब्रिटेन नए वैरिएंट जीनोम के पाए जाने के बाद हडकंप मचा हुआ हैं. क्योंकि कोरोना का यह नया वायरस पहले के वायरस से काफी खतरनाक बताया जा रहा है. ऐसे में इस नए वायरस से कैसे बचा जाए ब्रिटेन के साथ अन्य देश अपनी-अपनी  तरह ऐहतियात के तौर पर कदम उठा रहे हैं. लेकिन क्या भारत समेत दूसरे अन्य देश कोरोना के लिए जो वैक्सीन तैयार किये हैं और कर रहे हैं क्या नए वैरिएंट जीनोम के लिए भी कारगर होगी यानी हर कोई जानना चाहता हैं. क्योंकि लोग परेशान है कि इस नए वायरस के लिए फिर से नई वैक्सीन बनानी पड़ेगी तो काफी समय जाएगा. लेकिन भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह वैक्सीन नए वायरस में भी काम करेगीं.

कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत सरकार की तरफ से मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था. जिसमें मीडिया को जानकारी देते हुए भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के. विजय राघवन ने कहा, हमारे देश में और बाहर भी जो वैक्सीन तैयार की जा रही हैं, ये ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए वेरिएंट के खिलाफ काम करेंगे. यह भी पढ़े: COVID-19 Vaccine Updates: 51 लाख दिल्लीवासियों को कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी पूरी

बता दें कि कोरोना वायरस के लिए जहां अमेरिका समेत दूसरे देशों में वैक्सीन तैयार होने के  बाद लोगों को दवा दी जा रही हैं. वहीं भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन भी तैयार हो चुकी हैं. जिसका ड्राई रन शुरू हो गया और जल्द ही सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद भारत में भी कोरोना वैक्सीन लोगों दिया जाने लगेगा.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड