देश

बड़ा फैसला: कोयला खनन बढ़ाने के लिए 50 नए कोल ब्लॉक की होगी नीलामी, रक्षा उत्पादन में 74% का होगा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोयला को क्षेत्र निजी क्षेत्र के लिए खोलने का एलान करते हुए कहा कि कोयले की कमर्शियल माइनिंग की जाएगी और कोल इंडिया लिमिटेड की खदानें भी निजी क्षेत्र को दी जाएंगी.

बड़ा फैसला: कोयला खनन बढ़ाने के लिए 50 नए कोल ब्लॉक की होगी  नीलामी, रक्षा उत्पादन में 74% का होगा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credits: Twitter)

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोयला को क्षेत्र निजी क्षेत्र के लिए खोलने का एलान करते हुए कहा कि कोयले की कमर्शियल माइनिंग की जाएगी और कोल इंडिया लिमिटेड की खदानें भी निजी क्षेत्र को दी जाएंगी. इससे कोयला क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का एकाधिकार समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कोयले का खनन बढ़ाने के लिए 50 नये कोल ब्लॉक की नीलामी की जाएगी.

उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उपाय किए गए हैं. उन्होंने कहा कि कोयला का आयात घटाने की कोशिश की जाएगी. कोयला खनन को बढ़ा देने के लिए बुनियादी संचरना के विकास के लिए सरकार 50000 रुपये खर्च करेगी.

यह भी पढ़ें- Union Budget 2020: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- मोबाइल फोन, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द लाई जायेगी स्कीम

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई की सीमा मौजूदा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी करने का एलान किया. उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने की आवश्यकता है.

वित्तमंत्री ने ऑर्डिनेंस फैक्टरी ऑगेर्नाइजेशन को निगमीकृत करने की घोषणा की.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).