Nirbhaya Case: पीड़िता की मां आशा देवी ने कहा-निर्भया को कल जरूर मिलेगा इंसाफ, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की दोषी पवन की क्यूरेटिव पिटीशन

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चारों दोषियों को 20 मार्च यानि कल सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दी जानी है. इसे लेकर तिहाड़ जेल में सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. इसी बीच निर्भया की मां आशा देवी ने मीडिया से बातचीत कर प्रतिक्रिया दी है. निर्भया की मां ने कहा, कोर्ट ने वारदात के वक्त पवन के नाबालिग होने की दलील को ठुकरा दिया है.

निर्भया की मां आशा देवी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले (Nirbhaya Case) के चारों दोषियों को 20 मार्च यानि कल सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दी जानी है. इसे लेकर तिहाड़ जेल में सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. इसी बीच निर्भया की मां आशा देवी (Asha Devi) ने मीडिया से बातचीत कर प्रतिक्रिया दी है. निर्भया की मां ने कहा, कोर्ट ने वारदात के वक्त पवन के नाबालिग होने की दलील को ठुकरा दिया है. इसके साथ ही पवन का आखिरी दांव भी अब फेल हो गया है. कल चारों दोषियों को फांसी की सजा होनी है. इससे पहले फांसी बार-बार इसलिए टल रही थी, क्यों दया याचिका बाकी थी.

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में उनकी कोई याचिका बची नहीं है. इसलिए कल साढ़े पांच बजे ये अब फांसी पर लटकेंगे. कल निर्भया को इंसाफ मिलेगा और जरूर मिलेगा. वही निर्भया के चार दोषियों में से एक अक्षय कुमार सिंह की पत्नी ने कोर्ट में अर्जी देकर पति से तुरंत तलाक दिलाने की मांग की है, क्योंकि वह विधवा के तौर पर अपनी जिंदगी नहीं बसर करना चाहती है. लेकिन  कोर्ट में आज मामले की सुनवाई के लिए वह मौजूद नहीं थी. जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 24 मार्च का दिन तय किया है. यह भी पढ़े-निर्भया केस: दोषी मुकेश की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज, 20 मार्च को होनी है फांसी

ANI का ट्वीट-

सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया मामले के दोषी पवन गुप्ता की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी है. इससे पहले तिहाड़ जेल में 20 मार्च को निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाये जाने के मद्देनजर  बुधवार को पवन जल्लाद ने अधिकारियों की मौजूदगी में फांसी देने का 'डमी-ट्रायल' भी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'