NIA को मिली बड़ी कामयाबी! लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाला खालिस्तानी आंतकी गिरफ्तार

एनआईए ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर 2023 में हुए हिंसक हमले और उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है.

(Photo : X0

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर 2023 में हुए हिंसक हमले और उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंदरपाल सिंह गाबा के रूप में हुई है जो यूके के हाउंस्लो का रहने वाला है. उसे 22 मार्च 2023 को हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

एनआईए की जांच में बड़ा खुलासा

एनआईए की जांच में अब तक पता चला है कि पिछले साल 19 मार्च और 22 मार्च को लंदन में हुई घटनाएं भारतीय मिशनों और उसके अधिकारियों पर हिंसक हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं.

अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई का बदला

मार्च 2023 में लंदन में हुए हमले खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ 18 मार्च 2023 को पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का बदला लेने के लिए किए गए थे. मामले में आगे की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड