Dengue in Newborn: मां से नवजात बच्चे को हुआ डेंगू, जानें कैसे फैलता है जानलेवा वायरस

दुर्लभ मामलों में एक मां से पेरिपार्टम अवधि के दौरान, प्रसव से कुछ समय पहले या जन्म देने के बाद प्लेसेंटा के माध्यम से भ्रूण को डेंगू संक्रमण हो सकता है. हालांकि ऐसा दुर्लभ परिस्थितियों में ही संभव है. ऐसे परिस्थितियां नवजात के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं.

Photo Credits: Twitter

नई दिल्ली: एक 29 वर्षीय गर्भवती महिला को डेंगू बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला को झिल्ली फटने के बाद आपातकालीन सी-सेक्शन से गुजरना पड़ा. जन्म के बाद जब बच्चे का डेंगू टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव आया. इसके बाद बच्चे को निगरानी के लिए NICU में ले जाया गया. डेंगू के बाद बच्चे की हालात बहुत बिगड़ चुकी थी, जिसके बाद पुनर्जीवित करना पड़ा और IV थेरेपी दी गई. ट्रीटमेंट के बाद बचा अब स्वस्थ है. इस मामले के सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या शिशुओं को गर्भ में डेंगू हो सकता है? इस सवाल का जवाब है हां, लेकिन दुर्लभ परिस्थितियों में. Dengue Vaccine: भारत को कब तक मिलेगी डेंगू वैक्‍सीन? IIL ने पूरा किया पहला फेज; दिया ये अपडेट.

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्लभ मामलों में एक मां से पेरिपार्टम अवधि के दौरान, प्रसव से कुछ समय पहले या जन्म देने के बाद प्लेसेंटा के माध्यम से भ्रूण को डेंगू संक्रमण हो सकता है. हालांकि ऐसा दुर्लभ परिस्थितियों में ही संभव है. ऐसे परिस्थितियां नवजात के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं.

प्रसवकालीन डेंगू क्या है?

प्रसवकालीन डेंगू (Perinatal Dengue) का मतलब है- गर्भावस्था, प्रसव के दौरान या जन्म के तुरंत बाद एक मां से उसके बच्चे को डेंगू होना. इस परिस्थिति में डेंगू पॉजिटिव गर्भवती महिला से डेंगू संक्रमण बच्चे में फैल जाता है. साल 2010 में पहली बार प्रसवकालीन डेंगू के दो मामले सामने आए थे.

मां से नवजात को कैसे होता है डेंगू

डेंगू प्रसव के समय मां से नवजात शिशुओं में फैल सकता है. यह एक बहुत ही दुर्लभ घटना है, लेकिन यह संभव है कि वायरस नाल के माध्यम से या प्रसव के दौरान मां से बच्चे तक पहुंच जाए. यदि कोई मां गर्भावस्था के दौरान डेंगू से संक्रमित है तो वायरस नाल को पार कर सकता है और बच्चे को संक्रमित कर सकता है. यह गर्भावस्था के किसी भी चरण में हो सकता है, लेकिन तीसरी तिमाही (Third Trimester) में इसके होने की अधिक संभावना है.

नवजात में कब दिखते हैं लक्षण

रिपोर्ट के मुताबिक शिशुओं में जन्म के समय संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिख सकते है, हो सकता है कुछ दिनों बाद लक्षण विकसित हों. आमतौर पर जन्म के एक सप्ताह के बाद. डॉक्टर सलाह देते हैं कि महिलाएं गर्भवस्था के दौरान डेंगू के प्रति अधिक सावधानी बरतें.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड