नए साल के पहले दिन भारत में 69,944 बच्चों का हुआ जन्म, दूसरे नंबर पर रहा चीन

भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन का स्थान है जहां 44,940 बच्चों का जन्म हुआ

प्रतीकात्मक तस्वीर ([Photo Credits: Unsplash)

यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस इमरजेंसी फंड (UNICEF) ने मंगलवार को कहा कि एक जनवरी को दुनियाभर में 3 लाख 95 हजार 72 बच्चों का जन्म हुआ. इसमें भारत (India) में नए साल (New Year) के पहले दिन 69,944 बच्चों का जन्म हुआ. यह संख्या विश्व में सबसे अधिक है. यूनिसेफ ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन (China) का स्थान है जहां 44,940 बच्चों का जन्म हुआ. वहीं नाइजीरिया (Nigeria) में, 25,685 बच्चों ने जन्म लिया. बाल अधिकारों से संबंधित प्रस्ताव को अपनाने की 2019 में 30वीं वर्षगांठ है. इस मौके पर यूनिसेफ पूरे वर्ष दुनिया भर में कार्यकम आयोजित करेगा.

यूनिसेफ की उप कार्यकारी निदेशक चार्लोट पेट्री गोर्निट्जका ने कहा कि नए साल पर हम सब एक संकल्प लें कि हर बच्चे के हर अधिकार को पूरा करेंगे और इसकी शुरूआत जीवित रहने के अधिकार से होगी. उन्होंने कहा कि अगर हम स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उपकरणों से लैस करते हैं तो हम लाखों बच्चों को बचा सकते हैं. यह भी पढ़ें- योगी सरकार गौ सेवा के लिए वसूलेगी ‘गौ कल्याण सेस’, आवारा पशुओं के लिए बनेंगे आश्रय स्थल

यूनिसेफ ने कहा कि 2017 में करीब दस लाख बच्चों की मौत उसी दिन हो गई जिस दिन उन्होंने जन्म लिया और करीब 25 लाख बच्चों की मौत अपने पहले महीने में ही हो गई.

एजेंसी इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\