देश

Happy New Year 2023: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को देशवासियों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई दी। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से एक बयान में कहा, नए साल - 2023 का स्वागत करते हुए मेरे देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

Happy New Year 2023: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई दी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Photos Credits ANI

Happy New Year 2023: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को देशवासियों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई दी. उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से एक बयान में कहा, नए साल - 2023 का स्वागत करते हुए मेरे देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. यह खुशी का अवसर हमारे प्रयासों को और अधिक मजबूती के साथ बनाए रखने का एक अवसर है, ताकि विकास की गति को सुनिश्चित किया जा सके.

उपराष्ट्रपति ने कहा: आइए हम भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ नए साल की शुरूआत करें, उन्होंने कहा कि भारत जो पहले की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रहा है, विकास, अवसर और निवेश का पसंदीदा वैश्विक गंतव्य है. यह भी पढ़े: Happy New Years Eve Greetings: न्यू ईयर ईव पर ये HD Wallpapers और Images के जरिए भेजकर दें बधाई

धनखड़ ने कहा- आइए हम सभी अपने जीवन में अधिक शांति, स्वास्थ्य, सद्भाव और खुशी लाने की दिशा में अपने प्रयासों को एकजुट करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).