Congress Goofs Up on Indian National Anthem: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भारत की जगह बजा नेपाल का राष्ट्रगीत, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त हैं. उस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

राहुल गांधी सभा में बजा नेपाल का राष्ट्रगीत (Photo: Twitter)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' में व्यस्त हैं. इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Bharat Jodo Yatra: क्या राजस्थान से शांतिपूर्ण तरीके से गुजरेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा? 

वीडियो में यात्रा स्थल पर मंच पर राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े हैं. इसी बीच राहुल गांधी राष्ट्रगीत बजाने की घोषणा करते हैं. इसके बाद सभी राहुल गांधी और अन्य कार्यकर्ता सावधान की मुद्रा में आ जाते हैं. हालांकि, इस बीच होता ये है कि भारत के राष्ट्रगीत की जगह नेपाल का राष्ट्रगीत बजने लगता है. अब इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी ट्रोल्स के निशाने पर हैं.

यहां देखें वीडियो 

यूजर्स ने बनाया मजाक

सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल कर रहे हैं कि यह किस देश का राष्ट्रगीत है. हालांकि कुछ सेकेंड बाद राहुल गांधी इशारा करते हैं और जिसके बाद इसे रोका जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर राहुल गांधी का मजाक बन रहा है. यूजर्स गलत राष्ट्रगीत को लेकर कांग्रेस नेता पर निशाना साध रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा