देश

शरद पवार के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया.

शरद पवार के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Photo Credits- Twitter)

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. वे पार्टी प्रमुख शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) और अन्य के खिलाफ एमएससीबी बैंक घोटाले (Maharashtra State Cooperative Bank) के संबंध में धन-शोधन का मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा कर रहे थे. राकांपा की युवा इकाई के प्रांतीय प्रमुख मेहबूब शेख की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने ईडी के दफ्तर के बाहर सत्ताधारी दल भाजपा और सरकार के खिलाफ नारे लगाए. शेख ने दावा किया कि प्रदर्शन कर रहे पार्टी के सदस्यों पर पुलिस ने लाठी चलाई और बाद में उन्हें हिरासत में लिया.

उन्होंने कहा, “पवार की रैलियों में भारी समर्थन देखकर ईडी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसलिए हमने इस कार्रवाई की निंदा करने के लिए ईडी के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया.”ईडी ने शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार तथा अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले के संबंध में धनशोधन का मुकदमा दर्ज किया है. यह भी पढ़े: बैंक घोटाला: ईडी की कार्रवाई पर पहली बार बोले शरद पवार, कहा- कोई मुझे जेल भेजना चाहे तो उसका स्वागत है

केंद्रीय एजेंसी ने धनशोधन निरोधक अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज किया है, जो मुंबई पुलिस की एक एफआईआर पर आधारित है, जिसमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सहकारी बैंक के 70 अन्य पदाधिकारियों के नाम हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).