मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दाऊद से जुड़े ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, चिनकू पठान गिरफ्तार

मुंबई में ड्रग कार्टेल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के लिंक मिले हैं. एनसीबी को यह सफलता तब मिली जब एजेंसी ने मुंबई के डोंगरी इलाके में एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जिसे करीम लाला के पोते चिनकू पठान संचालित कर रहा था.

एनसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 21 जनवरी: मुंबई में ड्रग कार्टेल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के लिंक मिले हैं. एनसीबी को यह सफलता तब मिली जब एजेंसी ने मुंबई के डोंगरी इलाके में एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जिसे करीम लाला के पोते चिनकू पठान संचालित कर रहा था. जांच से संबंधित एनसीबी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, एनसीबी ने कल चिनकू पठान को गिरफ्तार किया, जो लाला का पोता है. लाला दाऊद इब्राहिम का मेंटॉर रहा है.

अधिकारी ने कहा कि लाला मुंबई का मुख्य अंडरवर्ल्ड डॉन था. उन्होंने कहा, यह कार्टेल मूल रूप से पठानी गिरोह द्वारा चलाया जा रहा था और वे दाऊद गिरोह के साथ भी संबंध बना रहा था.

यह भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिम के भतीजे सिराज साबिर कासकर की COVID-19 संक्रमण से मौत, कराची के अस्पताल में ली आखिरी सांस

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने कारखाने में एक करोड़ रुपये की नकदी और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की. साथ ही कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं. अधिकारी ने कहा कि सिंघू पठान के साथी आरिफ बुझवाला महाराष्ट्र में दवाओं का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड