CRPF और थाना उसूर की टीम ने इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार
सीआरपीएफ और थाना उसूर की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया.
बीजापुर: सीआरपीएफ और थाना उसूर की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया. मुखबिर की सूचना पर यह संयुक्त टीम सुबह 5 बजे गलगम की ओर निकली थी. इस दौरान जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति फोर्स को देखकर भागने लगा.
जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गलगम निवासी कट्टम अर्जुन बताया. पुलिस को पिछले काफी समय से उसकी तलाश थी. यह आरोपी गलगम दंडकारण्य किसान मजदूर संघ के सचिव पद पर सक्रिय होकर काम कर रहा था. बीजापुर एसपी की ओर से नक्सली पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था.
Tags
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
\