सात बार के पूर्व राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियन अरुण कुमार शॉ का हुआ निधन

सात बार के पूर्व राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियन अरुण कुमार शॉ का लंबी बिमारी के बाद यहां गुरुवार को निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credit: File Photo)

सात बार के पूर्व राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियन अरुण कुमार शॉ (Arun Kumar Shaw)का लंबी बिमारी के बाद यहां गुरुवार को निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. बंगाल एमेच्योर तैराकी संघ ने एक बयान जारी कर शॉ के निधन की पुष्टि की है. शॉ 1967 में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले राज्य के पहले तैराकी थे. उन्होंने 1958 में बंगाल टीम के लिए पहला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीता था. इसके बाद वह दक्षिण-पूर्व रेलवे से जुड़ गए थे.

उन्होंने इसके अलावा 1959, 1962, 1964, 1965-67 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब जीतकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. वह कई वर्षो तक राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे थे. बंगाल एमेच्योर तैराकी संघ और भारतीय तैराकी महासंघ ने शॉ के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी