मुंबई: दादर में सब्जियों की कीमत को लेकर हुई बहस, वेंडर ने कस्टमर को मारा चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत

मुंबई में सब्जियों की कीमत को लेकर वेंडर और कस्टमर के बीच हुई बहस ने हिंसात्मक रूप ले लिया. दरअसल, सोमवार को मुंबई के दादर इलाके में सब्जियों की कीमत को लेकर वेंडर और कस्टमर के बीच जोरदार बहस हुई और उसके बाद वेंडर ने गुस्से में आकर कस्टमर को कथित तौर पर चाकू मार दिया. मामले में पुलिस की जांच चल रही है.

मुंबई में सब्जी विक्रेता ने ग्राहक को मारा चाकू (Photo Credits: ANI)

मुंबई (Mumbai) में सब्जियों की कीमत को लेकर वेंडर और कस्टमर (Customer) के बीच हुई बहस ने हिंसात्मक रूप ले लिया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोमवार को मुंबई के दादर (Dadar) इलाके में सब्जियों की कीमत (Cost of Vegetables) को लेकर वेंडर और कस्टमर के बीच जोरदार बहस हुई और उसके बाद वेंडर (Vendor) ने गुस्से में आकर कस्टमर को कथित तौर पर चाकू मार दिया. घटना के बाद घायल कस्टमर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब केवल 10 रुपये के कारण हुआ. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच चल रही है. वहीं, दादर स्टेशन के बाहर सब्जी मार्केट में हुई इस घटना के बाद से आरोपी सब्जी विक्रेता फरार चल रहा था. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें- मुंबई: मोबाइल चोरी के आरोप में रेलवे टिकट बुकिंग क्लर्क को महिला ने जमकर पीटा, देखें वीडियो

रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को लेकर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया. उसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी और मंगलवार को आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड