मुंबई: मोबाइल चोरी के आरोप में रेलवे टिकट बुकिंग क्लर्क को महिला ने जमकर पीटा, देखें वीडियो
मुंबई में एक रेलवे टिकट बुकिंग क्लर्क (Booking Clerk) के पिटाई का मामला सामने सामने आया है. जिस रेलवे कर्मचारी पर एक महिला का मोबाइल चोरी करने का आरोप है. इस घटना के को लेकर महिला ने कर्मचारी का जमकर पिटाई की है
मुंबई में एक रेलवे टिकट बुकिंग क्लर्क (Booking Clerk) के पिटाई का मामला सामने सामने आया है. जिस रेलवे कर्मचारी पर एक महिला का मोबाइल चोरी करने का आरोप है. इस घटना को लेकर महिला ने कर्मचारी को जमकर पीटा है. उसके द्वारा पिटाई का एक वीडियो सामने आया है. जिस वीडियो में महिला मुंबई सेन्ट्रल में तैनात मनोज जायसवाल (Manoj Jaiswal) नाम के बुकिंग क्लर्क को पीटती हुई नजर आ रही है. वहीं इस घटना के बाद बुकिंग क्लर्क मनोज जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है.
अंग्रेजी न्यूज पेपर मिड डे के खबर के अनुसार महिला का नाम नंदनी बेलेकर है. वह 20 जून को मुंबई सेंट्रल से खार जाने के लिए टिकट लिया. इस दौरान वह अपने मोबाइल को टिकट काउन्टर पर ही भूल गई. कुछ समय बाद वापस आने पर जब महिला ने जिस काउन्टर से टिकट लिया था. उस काउन्टर पर तैनात टिकट बुकिंग क्लर्क मनोज जायसवाल से मोबाइल के बारे में पूछा तो उन्होंने मोबाइल छुटने की बात से मना कर दिया. लेकिन जब उनके टेबल की तलाशी ली गई तो उनके पास से ही मोबाइल मिला. जिसके बाद महिला ने बुकिंग क्लर्क मनोज जायसवाल को जमकर पीटा. यह भी पढ़े: असम के तिनसुकिया में मॉब लिंचिंग: बेकाबू भीड़ ने 2 लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
देखें वीडियो
वहीं इस घटना को लेकर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी रविन्द्र भाकर की तरफ से भी पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि बुकिंग क्लर्क मनोज जायसवाल के पास से महिला का मोबाइल पाए जाने के बाद महिला ने उनकी पिटाई की है. वहीं रेलवे जीआरपी की तरफ से कहा गया है कि उनको महिला की तरफ से किसी भी तरफ का अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

