Mumbai Rains Update 2019: मुंबई में भारी बारिश,कई जगहों पर ट्रैफिक जाम; कई मार्गों के बदले रूट

महाराष्ट्र में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी. शुक्रवार सुबह मायानगरी मुंबई और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश से मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी तरफ बारिश अपने साथ आफत भी लेकर आई. बारिश का लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है. मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मुंबई में भारी बारिश (Photo Credits-ANI Twitter)

Mumbai Rains Updates: महाराष्ट्र में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी. शुक्रवार सुबह मायानगरी मुंबई (Mumbai) और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश से मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी तरफ बारिश (Rains) अपने साथ आफत भी लेकर आई. कई जगहों पर बारिश के कारण जल जमाव हो गया है. जिसके कारण जाम लगता जा रहा है. बारिश की वजह से मुंबई (Mumbai) के तापमान में कमी आई है.

बारिश का लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Trains) के संचालन पर असर पड़ा है. मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. बृहन मुंबई नगरपालिका (BMC) ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए लोगों को मेंनहोल न खोलने के निर्देश दिए हैं. यह भी पढ़े-Mumbai Rains Update: मुंबई में झमाझम बारिश जारी, कई जगह जलभराव, BMC ने साझा की ट्रैफिक डायवर्जन की डिटेल्स

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) के तटीय इलाकों, मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और आसपास के इलाकों में अगले 24-36 घंटे भारी बारिश होने की संभावना है तो नवी मुंबई, ठाणे और पालघर जिले में अगले चार घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है. यह भी पढ़े-Mumbai Rains Update 2019: मुंबई समेत कई इलाकों में झमाझम भारी बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

अंधेरी, धारावी, वसई, कांदिवली, बोरिवली,दादर, हिंदमाता समेत कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव हो गया जिसके कारण ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है.

भारी बारिश के कारण कई रूट में भी बदलाव किया गया है-

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में तेज बारिश होने की चेतावनी दी थी. इस बार मुंबई में मानसून 15 दिन की देरी से पहुंचा है. मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस