Mumbai Rains Photos And Videos: मुंबई में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सुबह-सुबह बारिश से लोग हुए खुश
Representative Image | Photo: PTI

  Mumbai Rains Photos And Videos: गर्मी से परेशान मुंबईवासियों को कई दिनों से बारिश का इंतजार था. उनका इंतजार लगभग ख़त्म हुआ. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश ने रफ़्तार पकड़ ली है. शनिवार सुबह तड़के बारिश हुई. नींद खुलने पर बारिश होते देख लोग खुश हो गए. हालांकि बारिश तेज नहीं है. फिलहाल बूंदाबांदी हो रही है. मुंबई मुंबई में सुबह- सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है. बाकि दिन जो लोगों को सुबह उठते ही उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ता था. आज सुबह उस गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा. हालांकि आईएमडी ने एक दिन पहले शुक्रवार को कहा कि मुंबई में अगले 48 घंटों तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  आईएमडी  की भविष्यवाणी सच हुई.

Tweet:

Tweet:

Tweet:

Video: