Mumbai: पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये का 1800 किलो गांजा किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये कीमत का 1800 किलो गांजा जब्त किया है. वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक आकाश यादव (Akash Yadav) और दिनेश सरोज (Dinesh Saroj) नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गांजा (Photo Credits: Pixabay/File)

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये कीमत का 1800 किलो गांजा जब्त किया है. वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक आकाश यादव (Akash Yadav) और दिनेश सरोज (Dinesh Saroj) नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. Dia Mirza करने जा रही हैं दूसरी शादी, मुंबई के बिजनसमैन Vaibhav Rekhi संग इस दिन लेंगी सात फेरे!

ज्ञात हो कि इस 1800 किलो गांजा की कीमत 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह गांजा उड़ीसा से मुंबई लाया गया था. आरोपी उड़ीसा (Orissa) के कंधमाल इलाके से नशीले पदार्थ लेकर आते थे, जो कि नक्सल प्रभावित जिला है. यहां गांजा की खेती होती थी, फिर नक्सल ग्रस्त इलाकों से गांजा महाराष्ट्र और भारत के अन्य हिस्सों में भेजा जाता था.

वहीं अब पुलिस  संदीप सातपुते (Sandeep Satpute) नाम के आरोपी की तलाश में जुटी हुई है , जिसका भिवंडी इलाके में एक गोडाउन है.  बता दे कि वह ठाणे के लुइस वाड़ी इलाके में रहता है और करीब 5 साल से गांजा का व्यापार कर रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, संदीप सातपुते ही मुंबई ठाणे और आसपास के इलाकों में गांजा की सप्लाई करता था. साथ ही यह गैंग सिर्फ महाराष्ट्र में हर महीने 5 से 6 टन गांजा सप्लाई करता था, जिसमें से 4 टन गांजा हर महीने सिर्फ मुंबई में बेचा जाता था.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें