Mumbai Hoarding Collapse: घाटकोपर में गिरे होर्डिंग के नीचे दबकर 8 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान से बड़ा हादसा हो गया. घाटकोपर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग गिरने से अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है.

Mumbai Hoarding Collapse

मुंबई: सोमवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान से बड़ा हादसा हो गया. घाटकोपर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग गिरने से अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है. घटना रेलवे पेट्रोल पंप के पास हुई. हादसे के वक्त कई लोग पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ियों में तेल भरवा रहे थे. उनमें से कई होर्डिंग के नीचे आ गए. लेटेस्टअपडेट के मुताबिक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों घायल हुए हैं. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे हैं. Mumbai: मुंबई में धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश, विमान सेवा प्रभावित, लोकल ट्रेनें भी लेट.

घाटकोपर होर्डिंग गिरने के हादसे पर BMC कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा, "हादसे में कुल 8 लोगों की मृत्यु हो गई है. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बचाव कार्य चल रहा है."

बचाव कार्य जारी

CM शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के लिए 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है. CM शिंदे ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है...रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है... घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट