Tipu Sultan Garden: मुंबई के मलाड में 'टीपू सुल्तान' गार्डेन का नाम हटाया जाएगा, सरकार ने दिए आदेश
Prabhat Lodha

Tipu Sultan Park: महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के कार्यकाल के समय मुंबई के मलाड इलाके में स्थित गार्डेन का नाम टीपू सुल्तान रखा गया. जिसका बीजेपी ने विरोध किया था. बीजेपी के विरोध के बाद भी महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने गार्डन का नाम टीपू सुल्तान रखा. लेकिन राज्य में शिंदे और फडणवीस आने के बाद मंत्री व मुंबई उप नगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोडा (Mangal Prabhat Lodha) ने गार्डेन का नाम हटाने  लेकर उपनगरीय जिला कलेक्टर को आदेश दिया है. बताना चाहेंगे कि जिस इलाके में यह गार्डन बना है. यह क्षेत्र कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री असलम शेख का विधानसभा क्षेत्र में है.

Tweet: