मुंबई: डोंबिवली में कुछ महिलाओं ने एक महिला के साथ की मारपीट, हुई मौत

डोंबिवली में अपने घर पर कुत्ता रखने के लिए कथित तौर पर चार महिलाओं द्वारा पीटे जाने के कुछ ही घंटों बाद एक 35 वर्षीय महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. महिला ने एक कुत्ता पाल रखा था, जिसके भोंकने पर पड़ोसी आपत्ति जताते थे. मृतका की पहचान नगम्मा शेट्टी के रूप में हुई, जो अपनी बेटी सुनीता के साथ डोंबिवली के मानपाड़ा में एक चॉल में रहती थी.

मारपीट के दौरान महिला की मौत, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

मुंबई: डोंबिवली में अपने घर पर कुत्ता रखने के लिए कथित तौर पर चार महिलाओं द्वारा पीटे जाने के कुछ ही घंटों बाद एक 35 वर्षीय महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. महिला ने एक कुत्ता पाल रखा था, जिसके भोंकने पर पड़ोसी आपत्ति जताते थे. मृतका की पहचान नगम्मा (Nagamma) शेट्टी के रूप में हुई, जो अपनी बेटी सुनीता के साथ डोंबिवली के मानपाड़ा (Manpada) में एक चॉल में रहती थी. नगम्मा एक घरेलू काम कर पैसे कमाती थी. मंगलवार को चार महिलाओं ने उसके साथ बहस की क्योंकि उसने एक कुत्ते को पाल रखा था. यह कुत्ता आते जाते अनजान लोगों को भोंकता था, जिसकी वजह से चॉल की महिलाएं गुस्सा थी.

मृतका की बेटी सुनीता ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने बातचीत के दौरान नगम्मा पर हमला किया. उसने कहा कि उन्होंने उसकी मां को सीने पर मारा. घटना के बाद नगम्मा ने शिकायत दर्ज करने के लिए मानपाड़ा पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने उसे अस्पताल जाने के लिए कहा, लेकिन वह घर चली गई जहां बाद में रात में उसकी मौत हो गई.

देखें ट्वीट:

सुनीता ने चारों महिलाओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. मानपाड़ा पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. वरिष्ठ निरीक्षक डी के चौरे (inspector D K Choure) ने कहा कि वे हमले के लिए एक अलग अपराध शिकायत दर्ज करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\