मुंबई: मलाड के सोमवारी बाजार इलाके में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर
बताया जा रहा है कि आग किसी फैक्ट्री में लगी है, हालांकि इसकी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने की कवायद में जुटे हुए हैं.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड में मंगलवार सुबह आग लग गई. आग मलाड पश्चिम के सोमवारी बाज़ार इलाके में लगी. आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 11 गाड़ियों को भेजा गया है. फिलहाल दमकल विभाग के अधिकारी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि आग किसी फैक्ट्री में लगी है, हालांकि इसकी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने की कवायद में जुटे हुए हैं.
बता दें कि कुछ दिनों पहले मायानगरी मुंबई के परेल इलाके में आग लगी थी जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई थी. परेल स्थित 17 मंजिली क्रिस्टल टावर बिल्डिंग की 12वीं मंजिल में आग लग गई, जिसके बाद यह ऊपर की मंजिलों में फैल गई. इस इमारत में 100 से अधिक लोग रहते थे.
संबंधित खबरें
LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार
\