देश

Mumbai: शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही है भाजपा

जनवरी 2021 में, भाजपा शासित कर्नाटक के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने मुंबई को कर्नाटक को सौंपने की मांग करके एक प्रमुख राजनीतिक विवाद छेड़ दिया था और और कहा था कि तब तक इसकी स्थिति को केंद्रशासित प्रदेश में बदल दिया जाना चाहिए.

Mumbai: शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की साजिश कर रही है भाजपा
संजय राउत (Photo Credits ANI)

मुंबई: शिवसेना (Shiv Sena) ने शुक्रवार को एक बार फिर दावा किया कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) को केंद्रशासित प्रदेश (UT) बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक धड़ा काफी कोशिश कर रहा है. शिवसेना सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया कि मुंबई के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) सहित भाजपा नेताओं का एक समूह कुछ व्यापारियों और अन्य की मदद से इस आशय की योजना बना रहा है. अजान लाउडस्पीकर विवाद पर सांसद संजय राउत बोले, निर्धारित स्तर के पालन का निर्देश दिए

उन्होंने कहा, "यह पिछले कुछ महीनों से चल रहा है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई है." उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके पास सबूत हैं.

राउत ने कहा कि इस बात की संभावना है कि यह समूह यह कहते हुए अदालतों का रुख कर सकता है कि मुंबई में मराठी भाषी लोगों का प्रतिशत कम हो गया है और इसलिए इसे केंद्र के सीधे नियंत्रण में केंद्रशासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए.

अतीत में कई मौकों पर, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने भाजपा और केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह महानगर को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अपने अधिकार क्षेत्र में लाने के लिए मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का प्रयास कर रहा है.

जनवरी 2021 में, भाजपा शासित कर्नाटक के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने मुंबई को कर्नाटक को सौंपने की मांग करके एक प्रमुख राजनीतिक विवाद छेड़ दिया था और और कहा था कि तब तक इसकी स्थिति को केंद्रशासित प्रदेश में बदल दिया जाना चाहिए.

हालांकि, एमवीए के सहयोगी शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया था और कहा था कि मुंबई हमेशा महाराष्ट्र का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).