मुंबई: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मिला जमानत

मुंबई रेलवे पुलिस ने माटुंगा रेलवे पुल पर कई महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन किसी भी पीड़िता द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराने की वजह से यहां की एक अदालत ने उसे जमानत दे दी.

मुंबई: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मिला जमानत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

मुंबई रेलवे पुलिस ने माटुंगा रेलवे पुल पर कई महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन किसी भी पीड़िता द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराने की वजह से यहां की एक अदालत ने उसे जमानत दे दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी रजीउर हबीबुल खान(37) माटुंगा पुल के पास अकेली गुजरने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करता था और उन्हें किस करने के बाद भाग जाता था.

पुलिस को तीन फरवरी को इन घटनाओं की जानकारी मिली, जब हबीबुल खान के खिलाफ जेब काटने का एक मामला दर्ज किया गया. पुल पर मौजूद सीसीटीवी फूटेज को खंगालने के बाद पता चला कि वह छेड़छाड़ की घटनाओं में भी शामिल है और किसी पीड़ित ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया.

बताया जा रहा है कि पेशे से कॉरपेंटर आरोपी एंटॉप हिल में रहता है और उत्तरप्रदेश का रहने वाला है. पुलिस अब उसके खिलाफ चैप्टर प्रोसीडिंग्स की योजना बना रही है.


संबंधित खबरें

PBKS vs MI IPL 2025 Qualifier-2: फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर-2 में भिड़ेंगे पंजाब और मुंबई (Preview)

IPL 2025: पंजाब-मुंबई के बीच क्वालीफायर-2 आज, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

Mumbai Local Train Mega Block Update: मुंबईकर ध्यान दें! आज सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक, जानें लोकल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

PBKS vs MI TATA IPL 2025 Qualifier 2 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा क्वालीफायर में होगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस 'करो या मरो' मुकाबला; जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

\