Mumbai: नालासोपारा के एक अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी होने से 7 कोरोना मरीजों की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके (Nala Sopara) के एक अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी होने से 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. इसके बाद लोगों ने वहां खूब हंगामा किया.

अस्पताल पर फूटा लोगों का गुस्सा (Photo: ANI)

मुंबई: देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) की सबसे खराब स्थिति महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में है. राज्‍य में कोरोना खतरनाक स्थिति पहुंच गया है. यहां बड़ी संख्‍या में रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं राज्‍य में कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) की कमी की बात भी सामने आ चुकी है. इस बीच मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके (Nala Sopara) के एक अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी होने से 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. इसके बाद लोगों ने वहां खूब हंगामा किया. COVID-19: अप्रैल 2020 से अब तक मास्क न पहनने के लिए 25 लाख से भी ज्यादा लोगों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 51.46 करोड़ रुपए का जुर्माना. 

ऑक्सीजन की कमी के कारण 7 COVID रोगियों की कथित तौर पर मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, "यह केवल क्षेत्र में गंभीर रोगियों को स्वीकार करने वाला अस्पताल है. उन रोगियों की मृत्यु या तो उनकी उम्र या गंभीर बीमारियों के कारण हुई."

कोविड मरीजों की मौत से गुस्साए लोग:

मिली जानकारी के अनुसार अस्‍पताल में मंगलवार सुबह से ही ऑक्‍सीजन की कमी होने लगी थी. पूरे मामले में इलाके के विधायक क्षितिज ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि ऑक्‍सीजन की कमी के कारण 3 लोगों की मौत हुई है. उन्‍होंने ट्वीट करके मामले में पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है.

विधायक क्षितिज ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं प्रधानमंत्री कार्यालय का ध्‍यान इस गंभीर मसले की ओर खींचना चाहता हूं. वसई तालुका में ऑक्‍सीजन की भारी कमी है. इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के 7000 से अधिक सक्रिय केस हैं. इसके साथ ही 3000 लोगों को ऑक्‍सीजन की जरूरत है.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड