देश

मुंबई में 13 साल के बच्‍चे ने लगा ली फांसी, नो‍ट‍बुक पर बनाया था सुसाइड का डेमो

फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. वहीं परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हार है. उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है

मुंबई में 13 साल के बच्‍चे ने लगा ली फांसी, नो‍ट‍बुक पर बनाया था सुसाइड का डेमो
सांकेतिक तस्वीर

कम उम्र में खौफनाक कदम उठाना और अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेना समाज के चिंता का विषय बनता जा रहा है. ऐसा कदम क्यों उठाते हैं, आज के दौर में बच्चे क्या सोचते हैं और क्या उनके दिमाग में क्या चल रहा है उसे समझ पाना बेहद मुश्किल है. एक ऐसा ही बेहद हैरान कर देने वाला मामला मुंबई से सटे नालासोपारा से सामने आया है. जहां पर एक 13 साल के बच्चे ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

मामला मुंबई से सटे नालासोपारा का है. जहां पर एक 13 साल के बच्चे ने पहले अपने नोटबुक पर स्केच तैयार किया. उसमें आत्महत्या का समय भी तय कर रखा था. उसके बाद 12 बजे के करीब बच्चे ने आत्महत्या कर ली. इस घटना ने लोगों और पुलिस को भी हैरान कर दिया. कैसे कोई बच्चा इनता बड़ा प्लान कर सकता है.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में नहीं बंद होंगे हुक्का बार, NGT ने कहा- प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं

फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. वहीं परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हार है. उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, लेकिन अब तक आत्महत्या करने की कोई वजह सामने नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2019 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).