Mulayam Singh Yadav Dies: मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस ने कहा- भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति
"समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें."
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका दो अक्टूबर से आईसीयू में इलाज जारी था। हालंकी उनकी हालात में सुधार तो आया लेकिन वह ठीक नहीं हो सके. यह भी पढ़ें: मुलायम यादव ने अखाड़े से तय किया मुख्यमंत्री तक का सफर, चंदे से खरीदी थी एंबेसडर कार
उनके निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने दी। उन्होंने कहा, "मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे."
मुलायम सिंह के निधन के बाद तमाम नेता उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, "मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला. भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा."
"अखिलेश यादव व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर मुलायम सिंह यादव जी को श्रीचरणों में स्थान दें."
कांग्रेस की ओर से बयान जारी कर कहा गया, "समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें."
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर कहा, "समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव 'नेता जी' के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है. यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की. वे आजीवन सांप्रदायिकता के खिलाफ खड़े रहे."
आप नेता संजय सिंह ने कहा, "भारतीय राजनीति में पिछड़ों शोषितों की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दु:खद समाचार मिला ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिजनों,समर्थकों को ये पीड़ा सहन करने की शक्ति दें."
रविवार रात तक मुलायम सिंह के चाहने वाले उनके प्रशंसक उनका हालचाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंच रहे थे, वहीं बीते आठ दिनों से अखिलेश यादव और उनका परिवार मेदांता अस्पताल और दिल्ली में मौजूद है. इस दौरान वे सपा संरक्षक को देखने आने वाले लोगों से मुलाकात भी कर रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

