देश

MP Shocker: नर्मदापुरम् में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम् जिले में एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

MP Shocker: नर्मदापुरम् में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या
GUN Credit- X

नर्मदापुरम्, 21 फरवरी : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम् जिले में एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बनखेड़ी थाना क्षेत्र के चांदौन गांव में चंदन पटवा एक निजी स्कूल का संचालन करते थे. साथ ही वह पेट्रोल पंप का भी निर्माण करा रहे थे. पटवा मंगलवार को पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य करने के बाद शाम को घर लौटे तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी जो उनके पेट में लगी. गंभीर हालत में पटवा को नर्मदापुरम् के अस्पताल लाया गया जहां देर रात को उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : BJP New Plan For Muslims: मुसलमानों को रिझाने के लिए बीजेपी का नया प्लान, उर्दू-अरबी में होगा चुनाव प्रचार (Watch Tweet)

बदमाशों के गोली चलाने पर पटवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे कार में सवार होकर भाग गए. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ गुरु करण सिंह और थाना प्रभारी ने मौके का मुआयना किया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).