देश

MP Shocker: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर कलयुगी मां ने 3 साल के बेटे को दी खौफनाक मौत; ऐसे हुआ सच का खुलासा

मां ने खुद ने स्वीकार किया कि उसने अपने 3 साल के बेटे को इसलिए छत से धक्का दिया क्यों कि उसके बेटे ने उसे पड़ोसी के साथ अंतरंग हालत में देख लिया था. घटना चार महीने पहले की है. मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मां को प्रेमी के साथ देख लिया था.

MP Shocker: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर कलयुगी मां ने 3 साल के बेटे को दी खौफनाक मौत; ऐसे हुआ सच का खुलासा
Death (Photo Credit: Pixabay)

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक मां ने अपने 3 साल के बच्चे की हत्या कर दी. यह अपराध अपने आप में जितना दिल दहलाने देने वाला है उससे अधिक भयावह है इसके पीछे का कारण. मां ने अपने अवैध संबंधों को छुपाने के लिए अपने मासूम बच्चे की हत्या कर दी. मां ने खुद ने स्वीकार किया कि उसने अपने 3 साल के बेटे को इसलिए छत से धक्का दिया क्यों कि उसके बेटे ने उसे पड़ोसी के साथ अंतरंग हालत में देख लिया था. घटना चार महीने पहले की है. मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मां को प्रेमी के साथ देख लिया था.

मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. महिला को लगा कि उसका बेटा, पति को उसके प्रेम संबंधों के बारे में सब कुछ बता देगा. इसी से घबरा कर उसने अपने बेटे को छत से फेंक धक्का दे दिया और कहानी बनाई कि खेलने के दौरान वह छत से गिर गया.

छत से गिरने के कारण बच्चे को गंभीर चोंटे आई थीं. बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन अगले ही दिन यानी 29 अप्रैल को उसकी मौत हो गई. महिला का पति पुलिस कांस्टेबल है. घर में हर किसी को लगा कि उनके परिवार का चिराग खेलते समय छत से गिरकर बुझ गया. इसी वजह से उसकी मौत हो गई. लेकिन कुछ ही समय में सच सामने आया.

बेटे जतिन की मौत के बाद से ही ज्योति को डरावने सपने आने लगे. उसे सपने में अपना बेटा दिखाई देने लगा. जिसके बाद उसने अपने पति के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्योति राठौर को गिरफ्तार कर लिया है. उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है. घटना के समय वह भी मौके पर मौजूद था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).