MP Shocker: उज्जैन में कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत, 2 घायल
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बीती रात एक कार डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उज्जैन, 19 अप्रैल: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बीती रात एक कार डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माधव नगर थाना क्षेत्र के देवास रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मंगलवार की देर रात को रोजा में शामिल होकर नागझिरी ऐसे तो खाना लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Shocker: बारामूला जिले में गांव का सरपंच बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दो युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं एक की उपचार के दौरान बुधवार की सुबह मौत हुई जबकि दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां सड़क मरम्मत का काम चल रहा है और कार तेज रफ्तार में थी जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

