Jammu-Kashmir Shocker: बारामूला जिले में गांव का सरपंच बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक लड़की से कथित बलात्कार के आरोप में बुधवार को एक गांव के सरपंच को गिरफ्तार किया गया.
श्रीनगर, 19 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक लड़की से कथित बलात्कार के आरोप में बुधवार को एक गांव के सरपंच को गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान रावूचा गांव के अली मुहम्मद डार के रूप में हुई है जिसे सोपोर पुलिस थाने में पीड़िता के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया. सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

