MP Shocking Video: मध्य प्रदेश में पुलिस अमानवीय चेहरा सामने आया है. नरसिह पुर जिले के गोटेगांव में पुलिस स्मैक तस्करों को पकड़ने गई थी. पुलिस वाले एक स्मैक तस्कर को कार में भरकर लेकर जा ही रही थी. इस बीच इसकी खबर उसकी मां को लगी. जिसके बाद वह दौड़े- दौड़े आई और अपने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस वाले उसके बेटे को नहीं छोड़े बल्कि कार को लेकर जाने लगे. ऐसे में महिला ने अपने बटे को छुड़ाने के लिए कार की बोनट पर लटक गई. इसके बाद भी पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने कार को ना रोककर उस महिला को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते रहे. कार की बोनट पर घसीटते महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने गई तीन पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है.
Video:
#मप्र के गोटेगांव में स्मैक तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी के सामने आकर आरोपियों की मां बोनट पर लटक गई। पुलिसकर्मियों ने उसे हटाने के बजाए कार चला दी। घटना के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।#MadhyaPradesh #MPNews #viral #ViralVideos @BJP4MP @INCMP… pic.twitter.com/CAla4gI19f
— TheSootr (@TheSootr) July 3, 2023













QuickLY